जम्मू। रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दो दुकानों में आग लग गई। इन दुकानों में सुरक्षाबलों की वर्दी और अन्य सामान था। घटना का कारण पता नहीं चला है लेकिन एक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। संजीव कुमार और रवि कुमार निवासी त्रिकुटा दोनों भाइयों की दुकानों हैं। संजीव ने बताया कि सुबह पांच बजे उन्हें दुकान के भीतर से धुआं निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद वह पांच मिनट के ही भीतर दुकान पर पहुंच गए। कपड़ों में आग लगने के कारण उनको शटर उठाने का मौका नहीं मिला। इस बीच आग ज्यादा फैल गई। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचते तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। संजीव ने बताया कि आग लगने का कारण उन्हें नहीं पता। पिछले साल उनके चाचा की दुकान में भी आग लग गई थी। उन्हें शक है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। संजीव के अनुसार और दोनों दुकानों में 40 लाख रुपये से अधिक का सामान पड़ा हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज देख रही है। ब्यूरो