पाकिस्तान की ओर से बुधवार देर रात की गई गोलाबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांव गाई उपन्यास, कलासरा और नाह के जंगलों में आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
बुधवार रात से लगी आग का दायरा गुरुवार को काफी बढ़ गया। सुंदरबनी के बाखर और बलशामा के जंगलों में भी गुरुवार सुबह आग लग गई।
वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं लेकिन आग की तेज लपटों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।