फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पोल्ट्री फार्म को लगी आग, 4000 मुर्गियां व फीड जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बे सुबं में शुक्रवार को एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई। घटना में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां व फीड जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर की है। बलवंत सिंह पुत्र मग्गर सिंह निवासी सुंब (सांबा) के दो मंजिला पोल्ट्री शेड में आग लग गई। आग के कारण दो मंजिला शेड में 4000 मुर्गियां और 100 बैग फ़ीड राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए देर से पहुंचे दमकल कर्मियों, नायब तहसीलदार और पुलिस को स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों ने बलवंत सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें