फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में बहुमंजिला दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बा अखनूर के पक्का डंगा बाजार में बुधवार रात करीब 2 बजे बहुमंजिला दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा सिलिंडर फटने से आग और भड़क गई। इससे दुकान की निचली मंजिल में खड़ी कार जलकर राख हो गई। वहीं ऊपरी मंजिल में बने जूतों के गोदाम में भी आग से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार निचली मंजिल में एक मारुति गाड़ी लगी हुई थी। दुकान में गाड़ी के साथ दो गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। इनमें एक सिलिंडर भरा हुआ था। लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और दुकान में रखा भरा हुआ गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के अंदर रखा सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और दुकान का शटर कई फुट दूर जाकर पड़ा। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पहली मंजिल पर जूतों के गोदाम में भी आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें