संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की तहसील चसाना के गांव हसोत में शनिवार को बिजली गिरने से वजीर अली के घर में आग लग गई। घर में मौजूद सभी लोग किसी प्रकार से बाहर भागे। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग से मकान जल गया। इससे पहले शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। दोपहर तक लोगों के पसीने छूट गए। शाम पांच बजे के करीब एकदम से आसमान पर बादल छाए और तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट होने से लोगों को राहत मिली है।