फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी के जंगल में लगी भीषण आग, चपेट में आए जीव-जंतु

विज्ञापन
पौनी। छप्पड़ नाला की पहाड़ियों में लगी आग से उठता धुआं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे के साथ लगती पहाड़ी पर जंगल में शनिवार शाम को आग लग गई, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि आग की चपेट में कई जीव-जंतु भी आए हैं। इसके साथ ही उठने वाले धुएं के कारण वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है। एक तो गर्मी का प्रकोप और दूसरी तरफ जंगल में आग लगने के कारण इलाके का तापमान बढ़ने लगा है। वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर अरविंद बड़गोत्रा ने बताया कि शनिवार शाम से जंगल में भीषण आग लगी हुई है। विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि रविवार शाम तक आग पर काबू पाया लिया जाएगा। आग लगने के कारणों का भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें