फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव रीगाल के खेतों में लगी आग, 50 कनाल फसल जली

Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग के पटवारी व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा
विज्ञापन

जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सीमावर्ती गांव रीगाल में दोपहर बाद गेहूं की फसल को अचानक आग लग गई। इस कारण चार किसानों की 50 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव रीगाल में अचानक गेहूं की फसल को आग लग गई। आग फैलने लगी तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसको बुझाने का काफी प्रयास किया। ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने पानी के साथ आग को बुझाया। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग के पटवारी व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसान गुरदेव, तरसेम, वरयाम, लाडी से मुलाकात कर उनकी 50 कनाल जली गेहूं की फसल का जायजा लिया। स्थानीय पूर्व सरपंच अनीता देवी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित किसानों से भेंट की व जिला प्रशासन से मांग उठाई की प्रभावित किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें