लंबे समय से बंद पड़े औद्योगिक कारखाने में शनिवार को आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर जाकर आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार बनस्पति कारखाना पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। शनिवार को वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान वहां आग लग गई।
कारखाने के शेड में रखा पुराना सामान जलने लगा। सुबह ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने दोपहर दो बजे तक आग बुझाने का काम पूरा किया।