- सोमवार रात एक मकान में उठीं लपटें, धीरे-धीरे आसपास के घरों-दुकानों को भी ले लिया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार देर रात को एक रिहायशी इलाके में आग भड़क उठी। अग्निकांड में 10 घर और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग एक घर में लगी और तेजी से आसपास की संपत्तियों में फैल गई, जिसके भारी क्षति हुई है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सतर्क कर दिया गया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली और हमने आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। न राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।