फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीच सड़क कार-बाइक लगा बहसे युवक, एक ने चलाईं दो गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डिग्याना पुली के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे गोली चलने से दहशत फैल गई। बाइक पर आए युवक ने एक गोली हवा और दूसरी जमीन पर चलाई। बताया जा रहा है कि युवक की कार सवार के साथ बीच सड़क पर बहस हो गई। इसके बाद गाली गलोज शुरू हो गया। बाइक सवार ने डराने के लिए दो गोलियां चला दीं और फिर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात स्थल से गोली का खोल बरामद किया। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार के अनुसार काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल और सफेद रंग की कार में युवकों में बहस हो गई। दोनों ने वाहनों को आमने-सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद गालियां देने लगे। इससे पहले मारपीट होती कि युवक ने बाइक स्टार्ट की और दो गोलियां चला दीं। अन्य दुकानदार ने बताया कि कुछ आवाज सुनी थी, लेकिन हुआ क्या ज्यादा जानकारी नहीं है। गांधी नगर पुलिस स्टेशन प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए गए। अभी पता नहीं चला है कि आवाज किस चीज की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवकों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें