सोनमर्ग के मुख्य बाजार में लगी आग
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में सोनमर्ग के मुख्य बाजार में आग लग गई है। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग लगने के बाद धुएं की वजह से आसमान काला हो गया है। आग लगने के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं मिली है।