फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Fire: जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एक अस्पताल में लगी आग, 150 मरीजों का किया गया रेस्क्यू

Tue, 18 Mar 2025 03:16 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को राजौरी के एक अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई। हादसे के दौरान 150 मरीजों का बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दमकल विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मंगलवार को अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद 150 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से निकाला गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, राजौरी शहर के अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल विभाग को तत्काल सूचित किया गया। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के सहायक निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग ने बताया कि वार्डों में धुआं भर जाने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल की इमारत से बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया था।
विज्ञापन


आगे जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। राजौरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने स्थिति का आकलन करने के लिए अपनी टीम के साथ अस्पताल का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर के भवन में सुरक्षा में सेंध, पिस्टल लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें