रामगढ़। सीमावर्ती गांव दग छनी फतवाल से जेडरा से आ रही पराली से भरी महिंद्रा पिकअप में अचानक आग लग गई। हादसा देर शाम को हुआ जब गुज्जर समुदाय के लोग पराली की गाड़ी भरकर घर लौट रहे थे। अचानक गांव जेडरा के पास वाहन को आग लग गई, जिससे पराली जलकर राख हो गई, वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक और इसमें सवार मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड करे सूचना दी। दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन पराली जल गई। इससे पहले सरपंच आशा कुमारी, पूर्व सरपंच मोहन सिंह भट्टी सहित ग्रामीण ओम प्रकाश चौधरी, सन्नी चौधरी और अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, देर शाम को अरनिया क्षेत्र के गांव पिंडी कला में भी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी आग लग गई। यह हादसा हाई वोल्टेज बिजली के तार साथ पराली के छूने से बताया जा रहा है।