फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शार्ट-सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 16 Jun 2024 04:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल कर्मियों के चार घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव चौहाल के पास शनिवार दोपहर को गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों के चार घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चौहाल के पास नेशनल पेपर मिल स्थापित है। इसमें शनिवार दोपहर को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। शुरुआत में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी और फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग तेजी से फैल गई।इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देरी में लपटों ने फैक्ट्री को आगोश में ले लिया। फैक्ट्री के मालिक कुलदीप गुप्ता ने दमकल को सूचना दी।सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार से आग बुझाने का कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली थी कि पानी की बौछार के बाद भी आग थम नहीं रही थी। इसके बाद दमकल के दो और वाहन जम्मू से पहुंचे और चार घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गत्ता फैक्ट्री के मध्य पेपर मिल में पड़ा कागज भी जल गया। गनीमत रही कि कोई इसमें हताहत नहीं हुआ। मिल के मालिक कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने फैक्ट्री के कार्यालय में थे। तभी एक तरफ से मजदूरों ने धुआं निकलते देखा और देखते देखते आग फैल गई। उन्होंने बताया कि पहले तो उन्होंने मजदूरों की मदद पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल थोड़ी देरी से पहुंचे और मात्र दो गाड़ियां पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें