जम्मू। वकील की ओर से महिला क्लाइंट को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानीपुर पुलिस थाने में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मढ़ के रहने वाले वकील दीपक सिंह के संपर्क में थी। वकील हाईकोर्ट में वकालत करता है जिसके पास वह अपने पति से तलाक लेने का केस लेकर पहुंची थी। वकील ने उससे कहा कि वह तलाक दिलाकर उससे शादी कर लेगा। इसी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो