रियासी। रियासी कस्बे के बाजार में बिना मास्क के पहुंचे लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कसते जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार तहसीलदार मुंशी राम और एसएचओ सुमित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने वीरवार को बाजारों का दौरा कर बिना मास्क के बाजार में आए सोलह लोगों से 63 सौ रुपये जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी। वहीं, दुकानदारों को भी मास्क पहनने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा है। कुछ दुकानों पर लगी हुई भीड़ को भी हटाते हुए सामाजिक दुरी बनाएं रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोविड का असर अभी समाप्त नहीं हुआ है लिहाजा लोग दिशानिर्देशों का पालन करें। दुकानदारों को बिना मास्क के आए हुए ग्राहकों को अंदर नहीं आने देने की चेतावनी दी गई।