फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक लाख 94 हजार अभ्यर्थियों ने दी वित्त लेखा सहायक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जेकेएसएसबी की ओर से वित्त लेखा सहायक की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। यह 972 पदों के लिए हुई जिसमें करीब एक लाख 94 हजार अभ्यर्थी बैठे। प्रदेश में करीब 602 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हुई। इससे पहले परीक्षार्थी सुबह साढ़े 11 बजे से केंद्रों में पहुंचने शुरू हुए। उन्हें क्रमवार बैठाया गया। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए 15 सौ से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। हालांकि परीक्षा विवादों में रह चुकी है। अव्यवस्था के कारण भर्ती को रद्द कर दिया गया था। अब फिर से कवायद शुरू हुई और भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस बार नकल और अन्य गतिविधियां रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रही। परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। इसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें