जम्मू। शहर के पंजतीर्थि स्थित बिल्लू मंदिर के बाहर दो गुटों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार अक्षित वर्मा और सुधांशु नाम के छात्रों की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इतने में दोनों के पिता भी माैके पर पहुंच गए और वह भी एक-दूसरे से उलझ गए। मारपीट में अक्षित वर्मा और उसके पिता वरिंदर वर्मा, सुधांशु एवं उसके पिता राकेश कुमार घायल हो गए। ब्यूरो