फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडोला उत्सव में तीसरे दिन बारिश ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गंडोला उत्सव में रविवार को बारिश ने खलल डाल दिया। इससे सीमित कार्यक्रम ही हो पाए। ठंड के कारण उत्सव में कम लोग ही पहुंचे। हालांकि दो दिन पर्यटन विभाग और जेएंडके केबल कार कारपोरेशन की ओर से आयोजित उत्सव में प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें डोगरी नृत्य के साथ कुड नृत्य की पारंपरिक संस्कृति के साथ डोगरी व्यंजनों और चित्रकला का भी दर्शकों ने आनंद लिया। उत्सव में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रोप-वे में सफर का भी लुत्फ लिया। रविवार को कार्यक्रम के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होनी थीं, लेकिन बारिश बाधा बन गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य के साथ बागवानी, हथकरघा, हस्तशिल्प, जेकेटीडीसी आदि विभागों के स्टॉल भी लगाए थे, जहां पर लोगों ने खरीदारी भी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें