जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के लिए तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन एमए स्टेडियम हाल में किया। इस मौके पर अंडर-19 लड़कों में रणबीर जमवाल ने स्वर्ण, सुजल सिंह ने रजत, यसीर और राहुल ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-19 ल़ड़कों के वर्ग में अमिश शर्मा ने स्वर्ण, धनजय पंडिता ने रजत और मनिक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 मुकाबले में श्रेयांश डोगरा ने स्वर्ण, राम पाल ने रजत और अनजर फैयाज और मोहम्मद तारीफ ने कांस्य पदक जीता।