जम्मू। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के पूर्व काउंसलर शेख मोहम्मद रजा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस पर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शोक जताया है। मंगलवार को रजा की श्रीनगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। नेशनल कांफ्रेंस के अन्य नेताओं पूर्व मंत्री हाजी अली मोहम्मद सागर, शेख मुस्तफा कमाल और अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सढोत्रा ने भी दुख व्यक्त किया है। बुधवार को शेरे कश्मीर भवन जम्मू में शोक सभा आयोजित की गई। ब्यूरो