अमरनाथ यात्रा कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। इस यात्रा का घाटी के लोगों ने हमेशा स्वागत किया है और हर बार बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बातें नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद लोकसभा डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने प्रेसवार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यहां के लोग जो कमाते हैं उसके पूरा साल खर्च करते हैं। विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नर्क में जाएं विधानसभा चुनाव। अनुच्छेद 370 हटाने पर कहा कि आप को अनुच्छेद की पड़ी है और लोग मर रहे हैं। फारूक ने कहा कि में पार्लियामेंट कमेटी का सदस्य हूं। हमने कमेटी में ये सवाल उठाया और गुजारिश की है कि जम्मू-कश्मीर के लोग चावल खाने वालों में से हैं। उम्मीद है कि कमेटी कोई निर्णय लेगी।