संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व मलिकपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रमेश लाल मेहशी की अध्यक्षता में शनिवार को मलिकपुर में किसान सम्मेलन हुआ। इसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। जम्मू साउथ के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राकेश पंत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की दिक्कतों का समाधान कर रही है। लोकल लाटी किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने के साथ खेती के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के लिए गांव-गांव में ऐसे कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। विधायक रैना ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार देश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने किसानों की मांगों को प्रमुखता के साथ संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस माैके पर महासचिव राकेश संग्राल, पूर्व सरपंच दयापाल, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।