जम्मू
करीब एक महीना पहले जमीनी विवाद को लेकर ग्रेटर कैलाश में हुई हत्या मामले में रविवार को मृतक अवतार सिंह के परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। गांधीनगर के गुरुद्वारा से शुरू हुआ कैंडल मार्च अप्सरा रोड तक पहुंचा। इस मौके पर अवतार सिंह की पत्नी मनदीप कौर और अन्य परिवार सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा हुए। यह कैंडल मार्च अवतार सिंह को इंसाफ देने के लिए निकल गया। बता दें कि इस मामले में अब तक एक रिटायर एसपी ,भू माफिया गोला सशाह समेत 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बावजूद अवतार सिंह का परिवार चाहता है कि इस मामले की और अधिक निष्पक्ष तरीके से जांच हो, ताकि अवतार सिंह को इंसाफ मिल सके।