फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीजीपी के नाम का ही बना दिया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

विज्ञापन
इसी नंबर से व्हाटसएप अकाउंट बनाया गया है: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अफसरों-कर्मियों से मांगें पैसे, पुलिस का दावा - साइबर ठगी के आरोपी की कर ली गई पहचान, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साइबर ठगों से खुद पुलिस महकमा भी सुरक्षित नहीं रह गया है। ठगों की हिमाकत इतनी है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन के नाम का ही व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। अकाउंट बनाकर डीजीपी के नाम पर पुलिस अफसरों-कर्मियों व अन्य सरकारी विभागीय अफसरों से पैसे मांगे गए। मामला संज्ञान में आने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे लेकर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही सबसे अनुरोध किया है कि कोई भी इस 8891979985 नंबर से मैसेज करके पैसे मांगे या फिर कुछ अन्य मांग करे तो उसका कोई जवाब न दें, क्योंकि यह नंबर फर्जी है। पुलिस का दावा है कि इस नंबर का इस्तेमाल करने वाले की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इसे दबोच लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, उक्त नंबर पर एक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर डीजीपी आरआर स्वैन की फोटो लगा रखी है। नंबर की अन्य जानकारी भी डीजीपी के नाम से है। अकाउंट चलाने वाला खुद को डीजीपी बताकर उनके जानने वालों और अन्य अफसरों-कर्मियों को तरह-तरह की बातें कहकर पैसे भेजने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ठगों ने पुलिस अफसरों को
कई बार बनाया निशाना
बता दें कि इसके पहले जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह, आनंद जैन, कश्मीर के आईजी विजय कुमार समेत कई पुलिस अफसरों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं। जहां तक कि साइबर ठग कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के नाम पर अकाउंट बना चुके हैं। बावजूद इसके इस तरह के कृत्य थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें