फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फर्जी पीआरसी बनाने के मामले में आरोप पत्र पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फर्जी पीआरसी (स्थायी निवासी प्रमाण पत्र) बना कर पीओजेके शरणार्थियों द्वारा 4.5 लाख की राहत राशि लेने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा जम्मू ने 158 पेज का आरोप पत्र पेश किया है। आरोपी मोहिंदर पाल सिंह और अजीत पाल सिंह का निधन हो गया है। दोनों आरएस पुरा में कोरोटाना कलां तहसील में रहते थे। मगर लंबे समय से यमुना नगर (हरियाणा) की तहसील मुस्तफाबाद के मगरपुर गांव में रह रहे थे। आरएस पुरा के बस्ती कोरोटाना खुर्द निवासी गुरनाम सिंह ने शिकायत में बताया था कि दोनों आरोपी तहसील भीमबेर जिला मीरपुर के विस्थापित हैं और फर्जी दस्तावेज पेश कर स्थायी निवासी प्रमाण पत्र बनाया है। पीआरसी मिलने के बाद आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर मूल फाइल और रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया। बाद में पीओजेके शरणार्थी के रूप में एकमुश्त निपटान के लिए पीआरसी दिया। प्रथम दृष्टया आरोप साबित हुए। गहन जांच के लिए औपचारिक केस दर्ज किया गया। इसके बाद प्रासंगिक रिकॉर्ड जब्त कर गवाहों के बयान लिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें