- सुबह दस बजे के आसपास निकाले थे पैसे, दूसरे व्यक्ति को दिए तो पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भगवती नगर में एटीएम से महिला को पांच सौ रुपये का जाली नोट निकला। हालांकि इसकी शिकायत जेएंडके बैंक से की जा चुकी है। शिकायत के बाद एक नोडल अधिकारी ने भी जांच की है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि जाली नोट कहां से आया है।
महिला के अनुसार सुबह दस बजे के आसपास उसने सात हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद एक व्यक्ति को उसने पांच सौ रुपये का नोट दिया। तो उस व्यक्ति ने उसे बताया कि नोट जाली है। इसके बाद बैंक से शिकायत की गई। बैंक के अधिकारियों ने जांच की है। अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। बैंक बैंक सीरिज भी चेक कर रहा है। बैंक अधिकारी का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है।