फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के ऑपरेशन के लिए 30 लोग जम्मू के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दौला माता ट्रस्ट की ओर से आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए बिलावर से 30 लोगों को जम्मू के लिए रवाना किया गया। किशनपुर गांव से रवाना लोगों के दल को एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौला माता ट्रस्ट के चेयरमैन गौरीशंकर ने बताया कि ट्रस्ट हर वर्ष लोगों के निशुल्क आंखों के ऑपरेशन करवाता है और इस वर्ष सातवीं बार करीब 90 लोगों के आंखों के ऑपरेशन ट्रस्ट की ओर से करवाए जा चुके हैं। सारा खर्च ट्रस्ट उठाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चौथे तल को जम्मू के लिए रवाना किया गया है। इसमें 30 लोगों की आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। चेयरमैन ने कहा कि इन लोगों के ऑपरेशन होने के बाद अन्य कई लोगों की आंखों के ऑपरेशन भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन सुशील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, नरेश कुमार, बिशन दास, अभिनव वर्मा और शिव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें