जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अशोक आइमा को अगले आदेश तक सेवा विस्तार मिल गया है। उनका कार्यकाल गत 16 अप्रैल को समाप्त हो रहा था। इस बीच मानव संसाधन मंत्रालय ने सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नए वीसी की नियुक्ति होने या फिर अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे। ज्ञात हो कि नए वीसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सर्च कमेटी की बैठक न हो पाने के कारण नए वीसी की तय समय तक नियुक्ति नहीं हो सकी।