संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पूर्व सैनिकों ने मढ़ में एक दिन के लिए अनशन किया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वन रैंक वन पेंशन में विसंगतियों को दुरुस्त न करने पर रोष जताया गया। अध्यक्ष जय हिंद फाउंडेशन जम्मू कश्मीर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी सेवा दल भारत तरसेम मन्हास ने कहा कि हम देशहित, समाजहित और सेनाहित के लिए समर्पित है और रहेंगे। सभी का आदर सत्कार करने वाले व्यक्ति हैं क्योंकि देश सर्वोपरि है। इसलिए जायज मांग की जा रही है। इसके लिए तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की कमेटी बनाई जाए। वहीं, मन्हास और कैप्टन ओम प्रकाश ने जूस पिलाकर सैनिकों की हड़ताल खत्म करवाई। यहां पूर्व कैप्टन रत्न सिंह, ओम प्रकाश, प्यार सिंह, राम पाल, संगा राम, अंचल सिंह मन्हास, रजिंद्र सिंह, राजकपूर, पूर्ण चंद, गीतू राम, रजिंद्र सिंह भाऊ, बालक सिंह, नायब रामपाल, अशोक कुमार, जगदेव सिंह, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।