फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेवा लाभों के लिए अलग-अलग नियम पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जेकेजीबीओए ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक के मुख्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल स्थित जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक के मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन (जेकेजीबीओए) के सदस्यों ने मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि सेवा नियम, पदोन्नति नियम, पेंशन नियम, अनुकम्पा नियुक्ति, कंप्यूटर इंक्रीमेंट व अन्य लाभों के लिए सरकार अलग-अलग नियम और शर्तें क्यों अपना रही है।
विज्ञापन

महासचिव सतविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में व्यापक पैमाने पर एक मुश्त विशेष भर्तियां करने की मांग की। इसके साथ समय पर पदोन्नति की जाए। पदोन्नति नीति में संशोधन किया जाए। दिहाड़ीदार कैजुअल कर्मियों को स्थायी करने के लिए सरकार किसी नीति पर काम नहीं कर रही है, जबकि उच्च न्यायालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य स्तरीय आरआरबीएस राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक, एपेक्स स्तर में सुधार लाया जाए। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र गौर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें