फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू ने जून में होने वाली परीक्षाएं की स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2020 में होने वाली परीक्षाएं जो पहली जून से शुरू होनी थी उन्हें स्थगित कर दिया है। यूनिवर्सिटी के चिफ पब्लिक रिलेशन आफिसर राजेश शर्मा ने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन के चलते लिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहनाहै कि जून में होने वाली परीक्षाओं के लिए नई तिथि जारी की जाएगी, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को कम-से-कम परीक्षा से 15 दिन पहले  तक दे दी जाएगी ताकि वह अच्छे से तैयारी कर सकें। इसी के साथ इग्नू की तरफ से एसाइनमेंट जमा करवाने, परीक्षा का फार्म जमा करवाने और फिर से दाखिला करवाने की तिथि भी बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई है ताकि जो विद्यार्थी लॉकडाउन के चलते समय से आवेदन नहीं कर सके उन्हें एक अवसर मिल सके। इसी के साथ यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन एसाइमेंट जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को कहा गया है। दूर-दराज इलाके के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी इग्नू से पढ़ाई करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों  से हैं जिनके पास इंटरनेट जैसे सुविधा नहीं हैं। कुछ विद्यार्थियों के पास तो स्मार्ट फोन तक नहीं हैं, उन्हें फोन करने के लिए घरों से दूर आना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षाओं की और उससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लॉकडाउन के चलते कई विद्यार्थियों को भविष्य भी खराब होने की परेशानी परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें