जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेश्नल(दूसरी व्यवसायिक) वार्षिक परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। 4 मार्च को परीक्षा समाप्त होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। कोरोना के तमाम नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में आ सकेंगे। परीक्षार्थी नीले और काले पेन का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल,कलकुलेटर या कोई अन्य प्रकार की इलेक्ट्रानिक गैजट परीक्षा केंद्र में लेनी सख्त मना होगी।कोई भी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका पर किसी भी प्रतार चिन्ह नहीं लगाएगा।जिससे मूल्याकंनकर्ता उसकी पहचान कर सकते। 9 से लेकर 14 मार्च तक प्रेक्टीकल परीक्षा भी करवाई जाएगी।