फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व एसएसपी, गोला शाह व अन्य न्यायिक हिरासत में भेजा, एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोट भलवाल जेल में पूर्व एसएसपी शेख को भेजा, गोला शाह समेत अन्य को जिला जेल अंबफला
विज्ञापन

-मामले में गिरफ्तार सचिन सिंह उर्फ संजू की चार दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी

जम्मू। ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी की चार दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। जिनको न्यायिक हिरासत में भेजा है उनमें पूर्व एसएसपी शेख महमूद , पुरषोत्तम सिंह उर्फ निक्का, सूरज सिंह, संदीप चाढ़क, विकास सिंह, रविंदर कुमार गुप्ता उर्फ गोला शाह और गोला शाह का बेटा रजत जंडियाल शामिल हैं। इस मामले में गिरफ्तार सचिन सिंह उर्फ संजू को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, इस मामले में रघनुंदन नाम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिटी जज पूजा रैना ने आदेश दिया कि पूर्व एसएसपी शेख महमूद को कोट भलवाल जेल में रखा जाएगा। बाकी के आरोपियों में पुरषोत्तम सिंह सिंह उर्फ निक्का, सूरज सिंह, संदीप चाढ़क , विकास सिंह, रविंदर कुमार गुप्ता उर्फ गोला शाह और रजत जंडियाल को जिला जेल अंबफला में रखा जाएगा। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। अब तक मामले की जांच में 70 से अधिक जमीनों की डील बात सामने आई है। यह सभी डील गोला शाह ने अलग-अलग लोगाें से मिलकर की हैं। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ग्रेटर कैलाश के रहने वाले अवतार सिंह की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले की साजिश में गोला शाह, पूर्व एसएसपी समेत अन्य के नाम सामने आए थे। मामला उप राज्यपाल के संज्ञान में भी है। डीजीपी आर आर स्वैन मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं क्योंकि हत्या के बाद बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। मामले में एक आईएएस अधिकारी का नाम भी लिया जा रहा है जिस पर गोला शाह के साथ मिलकर जमीनों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया गया है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें