फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न की तो करेंगे संसद का घेराव : पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स वॉरियर्स वेलफेयर एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर की बैठक बुआ दाती मंदिर पलौड़ा में प्रदेश अध्यक्ष राम लाल डोगरा की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि पैरामिलिट्री मुख्य मांगों को लेकर सही दिशा में आगे बढ़ रही है। बहुत मांगें सरकार ने मान ली हैं, जो लागू भी हो चुकी हैं। शेष मांगें मनवाने के लिए संस्था प्रयासरत है। साथी तन मन से सहयोग करें ताकि सरकार पर मांगें मनवाने के लिए दबाव बना सकें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का रास्ता दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है। अगर सरकार ने अब भी इसे बहाल न किया तो संसद का घेराव करेंगे। दिल्ली के जंत्र मंत्र पर रिटायर्ड पैरामिलिट्री सैनिकों का अनिश्चितकलीन धरना जारी है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि आज देश भक्त लोगों को मांगें मनवाने के लिए धरने देने पड़ रहे हैं। बैठक में अर्जुन सिंह, बलदेव राज, तुलसी दास, बाशी राम, यशपाल, थुड़ू राम, चग्गर सिंह, सोम नाथ शर्मा, राम प्रकाश, मोहम्मद माजीद, फकीर सिंह, अजीत सिंह लंगेह, रत्न लाल, बोधराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें