फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व एमएलसी सुरेंद्र की वाणी पर रैना की मानहानि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मानहानि का दावा किया है। सोमवार सुरेंद्र को कानूनी नोटिस दिया गया। रैना ने जनता और पार्टी के बीच प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के लिए चौधरी से एक सप्ताह में बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। यदि वह ऐसा नहीं करते तो समयसीमा समाप्त होने के बाद वह सुरेंद्र के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा करेंगे। भाजपा छोड़ने के बाद 7 जुलाई को सुरेंद्र नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने टविटर अकाउंट पर भाजपा छोड़ने के साथ ही रविंद्र रैना पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। रविंद्र रैना ने कहा कि पार्टी और जनता के भीतर प्रतिष्ठा को बदनाम करने पर चौधरी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्हें एक सप्ताह में माफी मांगनी चाहिए या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नोटिस में वकील नवयुग सेठी ने कहा कि चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होना सोची-समझी चाल थी। इससे रैना को मानसिक आघात के अलावा नाम, प्रतिष्ठा और सद्भावना को गंभीर नुकसान हुआ है। नोटिस में कहा कि आप कोई भी राजनीतिक दल चुन सकते हैं। 11 जुलाई के ट्वीट में शब्दों का चयन पूरी तरह से अनुचित है, बल्कि भाजपा के लिए अपमानजनक है। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि रैना किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें