जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में स्वामी असीमानंद को जमानत दिए जाने पर सवाल उठाया है।
उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘असीमानंद की जमानत पर भारत की सफाई और पाकिस्तान की लखवी को जमानत देने पर पाक की सफाई में क्या फर्क है।
उल्लेखनीय है कि 2007 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में स्वामी असीमानंद के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल हुआ था।
एनआईए ने अदालत द्वारा असीमानंद को सशर्त जमानत दिए जाने का भी विरोध नहीं करने का निर्णय लिया है, क्योंकि उनका मानना है कि उनके पास इसका कोई पुख्ता आधार नहीं है।