फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सैनिकों ने मढ़ में पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना । रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने मढ़ की हलका पंचायत में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जय हिन्द फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर एवम क्षत्रीय करणी सेना परिवार के अध्यक्ष तरसीम मन्हास ने कहा कि आतंकियों ने नौ जून को यात्रियों की भरी हुई बस को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में 10 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए जिनका अलग-अलग सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह कायराना हरकत की है। वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं और हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मन्हास ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि आतंकियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर कैप्टन रत्न सिंह, कैप्टन कमल , कैप्टन पूर्ण, कैप्टन राजकपूर, सूबेदार मेजर संगा राम, सूबेदार बोध राज, नायब सूबेदार नारायण दास, नायब सूबेदार गोपाल, हवलदार परदीप, नायक तिलक राज, हवलदार पोला, नायब सूबेदार लक्ष्मण, हवलदार प्यार सिंह, सूबेदार रामपाल, सनी जामवाल, दर्शन लाल, सूबेदार गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें