फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 16 किमी साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचते हैं ईपीएफओ आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कर्मचारियों को 30 साइकिल वितरित कर दफ़्तार पहुंचने की दी सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में बढ़ते प्रदूषण को ईपीएफओ आयुक्त रिजवान उद्दीन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे ध्यान में रखते अपने लिए तो साइकिल से दफ्तार पहुंचने साथ ही अन्य कार्यों के लिए भी आने जाने में साइकिल को प्रमुखता दी है। वह रोज 16 किमी. साइकिल चलाकर कार्यलय पहुंचते हैं।
सोमवार को ईपीएफओ कार्यालय में एक मुलाकात में उन्होंने बताया कि कार्यालय को सरकारी और गैर सरकारी कार्यों को पारदर्शिता के साथ निपटाने में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान मिला है। इसके तहत कार्यालय को पांच लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों से आपसी विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया कि समाज की बेहतरी के लिए भी कुछ अलग किया जाए। इसमें स्वयं की सेहत और जम्मू में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए साइकिल से दफ्तर आने के साथ ही अन्य कार्य भी साइकिल से चलकर निपटाए जाएं।
विज्ञापन

पुरस्कार मिलने की इस खुशी को सभी कर्मचारियों में बांटा गया और कार्यालय के 30 कर्मचारियों को साइकिल मुहैया कराई गई। आयुक्त ने बताया कि उनकी रिहायश सैनिक कॉलोनी में है, और दफ्तर बाहु प्लाजा के निकट रेलवे स्टेशन रोड पर है। मैं स्वयं घर से कार्यालय तक 16 किमी साइकिल चलाकर पहुंचता हूं। इसके साथ ही कुछ अन्य कार्य भी साइकिल से चलकर ही निपटाता हूं।
उन्होंने नगर के लोगों से भी अनुरोध किया कि बढ़ते पर्यावरण और यातायात की समस्या को देखते हुए साइकिल को अपनाएं। यह स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें