सांबा। कस्बे में वाहनों के जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुंब की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बनाया गया। मिनी बस स्टाप पर खड़े वाहनों को हटाया गया। सुंब व गोरण की ओर जाने वाले यात्री वाहनों के लिए केवल दो वाहन ही बस स्टाप पर खडे़ रहेंगे। अन्य को श्मशान घाट के निकट खडे़ रहने को कहा गया है। ताकि कस्बे में जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाया जा सके। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने आज बेतरतीब रूप से खडे़ रहने वाले वाहन चालकों को भी निर्देश जारी किए है कि वाहनों को पार्क में ही खडे़ करें। संवाद