फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

विज्ञापन
सांबा के। चक मंगा में तालाब की सफाई करते प्रशासन के कर्मी
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के चक मंगा में ऐतिहासिक तालाब पर अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने तालाब की साफ सफाई कराई। अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने मांग उठाई थी कि तालाब पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण हटाया जाए। इस पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तालाब की पहले साफ-सफाई कराई गई। राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार सौदागर मल ने बताया कि लोगों की मांग पर उन्होंने तालाब की साफ-सफाई कराई है। उसके बाद नापतौल करने के बाद यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो उसे हटाया जाएगा। उनके अनुसार तालाब की भूमि तीन कनाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें