अखनूर के गांव मांडा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
अखनूर। कस्बे के सटे गांव मांडा में प्रशासन की टीम ने दस कनाल घास चराई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम मंगलवार को जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीएम गोपाल सिंह और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गांव मांडा पहुंचे और सरकारी जमीन खसरा नंबर-437 से 10 कनाल घास चराई भूमि कब्जा कर किए जा रहे निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। भूमि पर कई लोगों ने वर्षों से कब्जा कर रखा था। कई बार प्रशासन की तरफ से कब्जा हटाने के लिए चेतावनी भी गई थी। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया गांव मांडा पटवार में दस कनाल घास चराई भूमि पर से कब्जा हटाया गया है। क्षेत्र में और सरकारी भूमि से शीघ्र ही कब्जा हटाया जाएगा। संवाद