बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में फुटपाथ को ही पार्किंग जोन बना लिया है। एक तो पहले से ही कस्बा पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। दूसरी ओर फुटपाथ के ऊपर पार्किंग होना लोगों को समस्या पैदा कर रहा है। यह पार्किंग दुकानों के बाहर और बड़े-बड़े शोरूम के बाहर है। इसकी वजह से राहगीर फुटपाथ की बजाए मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हैं। आए दिन हादसों का शिकार होते हैं। फुटपाथ पर चलने के लिए उनके लिए जगह नहीं बची होती है। दुकानदार सामान फुटपाथ पर सजाकर रखते हैं। प्रशासन भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। संवाद