ज्यौड़ियां। खौड़ बाजार के बीच सड़क पर दुकानदारों की तरफ से अतिक्रमण और दुकानों के आगे बेतरतीब खड़े वाहन आए दिन जाम और हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे बाजार से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
नगरपालिका इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। बाजार के बीच दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बाजार से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई-कई बार तो लंबा जाम लग जाता है, जिसको बहाल करने के लिए पुलिस के लिए सिर दर्द बन जाता है। सोमवार दोपहर भी खौड़ बाजार में जाम लग गया। इसके चलते स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रहे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस विषय में तरसेम लाल, अशोक कुमार, दलीप सिंह आदि ने बताया कि बाजार के दोनों तरफ बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति बन जाती है। हम लोग नगरपालिका अध्यक्ष डिप्टी राम से पहले भी कई बार बात कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।