अखनूर। कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चल करके पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान कई का समान भी जब्त किया और कई को चेतावनी दी। शुक्रवार को एसडीपीओ वरुण जंडियाल की अगुवाई में टीम ने दोपहर बाद बस अड्डा, मुख्य मार्ग, फव्वारा सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण हटाया। बाजारों में अवैध तरीके से लगी रेहड़ियों को भी हटाया। कई का समान भी जब्त किया। एसडीपीओ ने बाजारों में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। पुलिस की मुहिम से बाजारों में लगी रेहड़री संचालकों में हड़कंप मच गया। संवाद