फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सरकारी जमीन की निशानदेही कर कब्जामुक्त करने को प्रशासन ने कमर कसी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को नायब तहसीलदार संसार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव सरवाल और गवाढ़ पहुंच कर सरकारी जमीन की निशानदेही कर वहां स्टेट लैंड का बोर्ड लगाया। जानकारी के अनुसार पंचायत सरवाल में खसरा नंबर 456 में 300 कनाल सरकारी जमीन जबकि गांव गवाढ़ की खसरा नंबर 270 की 40 कनाल सरकारी जमीन पर राजस्व विभाग की टीम ने स्टेट लैंड का बोर्ड लगाया। इस मौके पर पुलिस की टीम भी इनके साथ मौजूद रही। तहसीलदार मंजीत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें