संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नहरी विभाग के जिलेदार ने शुक्रवार को अन्य कर्मचारियों के साथ गांव शेर-ए-चक का दौरा किया। मौके पर उन्होंने नहर का जायजा लिया। उसके बाद ग्रामीणों को बताया गया कि शनिवार को वह राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर आकर नहर और जमीन की पैमाइश करेंगे। नायब तहसीलदार अरनिया देसराज ने जिलेदार को गांव में नहर के रिकॉर्ड को जांचने के लिए कहा था। उसी के तहत जिलेदार ने गांव का दौरा किया है।
गौरतलब है कि तहसीलदार की ओर से गठित संयुक्त समिति ने गांव शेर-ए-चक में जमीन की पैमाइश करने के बाद सरकारी भूमि को बहाल कर दिया है। लेकिन, इस पर एक अतिक्रमणकारी ने प्रशासन से अपनी जमीन की पैमाइश करने को कहा है। उसके बाद तहसीलदार को जमीन की पैमाइश करने के लिए अर्जी दी। उसी के तहत उसके खेत के साथ लगती नहर के रिकॉर्ड पर असमंजस बनी हुई है। इसे चेक करने के लिए जिलेदार ने दौरा किया। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें बताया गया है कि शनिवार को अरनिया तहसील के नायब तहसीलदार और नहर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करेंगे। इस मुद्दे पर जिलेदार जयपाल को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।