फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एडीसी जम्मू से आज फिर मुलाकात करेंगे गांव शेर-ए-चक के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर रखेंगे बात, एडीसी के निर्देश के बाद भी अब तक नहीं हुआ समस्या का निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ के गांव शेर-ए-चक के लोग सोमवार को एडीसी जम्मू हरविंदर सिंह से मिलकर सरकारी भूमि की बहाली को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। ग्रामीणों ने 5 जून को एडीसी के सामने गांव में रास्ते पर अतिक्रमण की बात बताई थी। इस पर एडीसी ने तहसीलदार सुचेतगढ़ को फोन कर तत्काल मुद्दे का संज्ञान लेने को कहा था।
एडीसी ने तहसीलदार से कहा था कि जिन खसरा नंबर पर सरकारी भूमि अंकित की गई है, उसे बहाल करवाया जाए। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीसी ने तहसीलदार को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद तहसीलदार की ओर से गठित कमेटी गांव में तीन बार पैमाइश कर चुकी है, लेकिन अभी तक मामले का निपटारा नहीं हुआ। साथ ही एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी संयुक्त समिति ने रिपोर्ट भी जमा नहीं की। इसलिए, ग्रामीण दोबारा अपनी बात रखने एडीसी के पास जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एडीसी से मुलाकात कर इस मुद्दे को तत्काल हल करने के लिए गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन की शिकायत की जाएगी कि वह अपने ही रिकॉर्ड में बार-बार फेरबदल कर पैमाइश कर रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजस्व विभाग के अधिकारी रिकॉर्ड के अनुसार काम ही नहीं कर रहे। इसके चलते मामला खिंचता चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें