फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अतिक्रमण वाले रास्ते के रिकॉर्ड खंगालने में जुटे रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को भी नहीं हो सकी गांव शेर-ए-चक में रास्ते की निशानदेही
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को काम होने की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव शेर-ए-चक में अतिक्रमण वाले रास्ते की वीरवार को भी निशानदेही नहीं हो सकी। राजस्व विभाग के अधिकारी ने अब निशानदेही के लिए शुक्रवार का समय ग्रामीणों को दिया है। सूत्र बताते हैं कि वीरवार को दोनों तहसीलों के नायब तहसीलदार कार्यालय में अतिक्रमण वाले रास्ते के रिकॉर्ड को खंगालने में जुटे रहे। ताकि, वे निशानदेही के लिए पूरी तैयारी के साथ जा सकें।
गौरतलब है कि बुधवार को तहसील प्रशासन अरनिया और सुचेतगढ़ ने गांव में रास्ते की निशानदेही करने की कोशिश की थी। परंतु, गलत जगह पर निशानदेही करते देख ग्रामीणों ने उसका विरोध किया था। इसके बाद संयुक्त समिति के सदस्यों ने चुप्पी साध ली और वीरवार का समय देकर चलते बने। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों में जमीन के रिकॉर्ड को लेकर असमंजस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड के साथ जरूर कोई छेड़खानी हुई है। इसलिए, टीम गलत स्थान पर निशानदेही करने लगी थी। इसलिए, शुक्रवार को अगर टीम निशानदेही के लिए आती हैं तो उससे शेर-ए-चक गांव के लोगों की हदबंदी पहले तय करने के लिए कहा जाएगा। दूसरा अरनिया की हदबंदी के लिए नहर से जो पैमाइश की गई है, उसे भी नहर के बजाय अरनिया की किसी पक्की निशानी से शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुझे एक नहीं बल्कि 104 गांवों के कामकाज देखने होते हैं। वैसे भी मेरे पास इस रास्ते की निशानदेही के लिए 12 जून तक का समय है। निर्देशानुसार समय सीमा में कार्रवाई की जाएगी।

- निर्भय शर्मा, तहसीलदार, सुचेतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें