फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एडीसी के निर्देश का तत्काल पालन करने की स्थिति में नहीं दिखे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर कार्यालय में ही बैठे रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदार
विज्ञापन

लोगों ने कहा - इस बार भी उच्चाधिकारी के निर्देश को धता बताएगा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ के गांव शेर-ए-चक में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर एडिशनल डीसी हरविंदर सिंह की ओर से राजस्व विभाग को दिए गए एक सप्ताह के समय में से एक दिन मंगलवार को कम हो गया। राजस्व विभाग के सभी अधिकारी मंगलवार को कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन इनमें से कोई भी एडीसी के निर्देश का तत्काल पालन करने की स्थिति में नहीं दिखा। अब केवल छह दिन शेष हैं। इसी बीच गांव में चर्चा है कि शायद इस बार भी राजस्व विभाग उच्चाधिकारी के निर्देश को धता बताएगा।
गौरतलब है कि एडीसी ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में निशानदेही का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही तहसीलदार सुचेतगढ़ को जमीन की निशानदेही कर उसे कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया है। एडिशनल डीसी के निर्देश के बावजूद तहसीलदार सुचेतगढ़ निर्भय शर्मा की ओर से गठित संयुक्त कमेटी के सदस्य नायब तहसीलदार अरनिया देशराज और नायब तहसीलदार दब्लैड हबीब उल रहमान सारा दिन कार्यालय में बैठे रहे। इस मामले को लेकर मंगलवार को उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि उच्च अधिकारी लोगों की समस्या का कड़ा संज्ञान लेते हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उस पर अमल नहीं करता।
विज्ञापन

लेकिन, इस बार एडिशनल डीसी के निर्देश की अवहेलना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह पूरा होते ही फिर से एडीसी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन निशानदेही के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा। आज कमेटी ने निशानदेही को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि को तलब नहीं किया। इस कार्रवाई से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सप्ताह तहसील प्रशासन टालमटोल में निकाल देगा। या फिर हो सकता है कि विभाग मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार दफ्तर में ही बैठकर रिपोर्ट तैयार कर एडीसी को सौंप देगा।
विज्ञापन

-
एडिशनल डीसी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंगलवार को निशानदेही से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया है। लेकिन, एक सप्ताह के भीतर निशानदेही के मुद्दे को निपटाकर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
- निर्भय शर्मा, तहसीलदार, सुचेतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें